कंप्यूटर क्या है? What is Computer?

 कंप्यूटर क्या है? What is Computer?

दोस्तों, कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो गणनाएँ, डेटा संचार और अन्य कई कार्यों को स्वचालित रूप से कर सकता है। यह मशीन इंशान की तरह सोचने और काम करने के लिए बनाया गया है, यह बहुत तेज़ी से कुछ विशिष्ट कार्य कर सकती है। यह एक इनपुट (CPU) लेता है, उसे प्रोसेस करता है और फिर उसे आउटपुट (Display) में बदलता है।

कंप्यूटर के प्रमुख भाग

कंप्यूटर को समझने के लिए, हम इसे कई भागों में विभाजित कर सकते हैं जैसे-
हार्डवेयर- यह कंप्यूटर का भौतिक हिस्सा है, यानी वो सभी उपकरण जिन्हें आप छू सकते हैं और देख सकते हैं। इसमें मुख्यतः पार्ट शामिल होते हैं-

CPU (Central Processing Unit)
CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है, क्योंकि यह सभी गणनाओं और आदेशों को आगे बढाता है।
RAM (Random Access Memory)
RAM अस्थायी मेमोरी होती है, जो कंप्यूटर को डेटा और प्रोग्रामों को जल्दी से एक्सेस करने में मदद करती है।
स्टोरेज डिवाइस (Hard Drive, SSD)
यह स्थायी डेटा स्टोर करने के लिए होता है, जैसे फाइलें, प्रोग्राम्स, और ऑपरेटिंग सिस्टम आदि।
मॉनिटर (Screen)
यह कंप्यूटर का स्क्रीन होता है, जिस पर आउटपुट दिखाई देता है।
कीबोर्ड और माउस (Keyboard & Mouse)
ये वह इनपुट डिवाइस हैं जिनके माध्यम से यूज़र कंप्यूटर से संपर्क करता है।

सॉफ़्टवेयर (Software) के प्रकार

सॉफ़्टवेयर (Software) कंप्यूटर में चलने वाले प्रोग्राम ही सॉफ़्टवेयर कहलाते हैं। यह कंप्यूटर हार्डवेयर को काम करने के तरीके को दर्शाता है। Software दो तरह का होता है-

सिस्टम सॉफ़्टवेयर (System Software)
ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows, Linux, mac OS), जो कंप्यूटर के हार्डवेयर और अन्य सॉफ़्टवेयर के बीच एक इंटरफेस देता है।

एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर
(Application Software) जैसे वर्ड प्रोसेसिंग, वेब ब्राउज़र, गेम्स, आदि जो मुख्य कार्यों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं।

डेटा प्रोसेसिंग (Data Processing)
कंप्यूटर में डेटा प्रोसेसिंग का मतलब है Input डेटा को प्रोसेस करके उसे उपयोगी आउटपुट में बदलना। इसके लिए कंप्यूटर को प्रोग्रामिंग भाषाओं (जैसे C, Python, Java) द्वारा बताया जाता है।

कंप्यूटर के जरुरी कार्य

कंप्यूटर के चार मुख्य कार्य होते हैं जैसे –

A. इनपुट (Input) डेटा और कमांड्स को कंप्यूटर में डालना होता है।

B.प्रोसेसिंग (Processing) इनपुट डेटा को प्रोसेस करना होता है।

C.स्टोरिंग (Storage) डेटा को लंबे समय तक संग्रहित करना होता है।

D.आउटपुट (Output) प्रोसेस किए गए डेटा को यूज़र के लिए परिणाम के रूप में प्रस्तुत करना होता है।

कंप्यूटर के भाग

कंप्यूटर को कई भागों में विभाजित किया जा सकता है जैसे-

A. सुपर कंप्यूटर- ये कंप्यूटर सबसे तेज़ और शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं, जो बड़े पैमाने पर डेटा प्रोसेसिंग के लिए उपयोग किये जाते हैं, जैसे मौसम की भविष्यवाणी और वैज्ञानिक अनुसंधान के बारे में जानकारी देता है।

B. मेनफ्रेम कंप्यूटर- ये कंप्यूटर बड़े और शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं जो बड़े संगठनों द्वारा बड़े डेटा प्रोसेसिंग के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

C. मिनी कंप्यूटर- ये कंप्यूटर मेनफ्रेम से छोटे होते हैं, और छोटे संगठनों या एक विभाग में प्रयोग किए जाते हैं।

D. पर्सनल कंप्यूटर (PC) ये कंप्यूटर आमतौर पर घर और ऑफिस में उपयोग किए जाने वाले कंप्यूटर होते हैं। इनमें डेस्कटॉप, लैपटॉप, और नोटबुक कंप्यूटर आदि शामिल होते हैं।

E. स्मार्टफ़ोन और टैबलेट- ये छोटे आकार के कंप्यूटर होते हैं, जो मोबाइल डिवाइस के रूप में काम करते हैं और इंटरनेट ब्राउज़िंग, गेम्स, सोशल मीडिया, और अन्य कार्यों के लिए उपयोग किया जाता हैं।

कंप्यूटर का उपयोग

कंप्यूटर का उपयोग विभिन्न कार्य के लिए विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है जैसे की-
शिक्षा के क्षेत्र में-
छात्रों के लिए ऑनलाइन शिक्षा के लिए, रिसर्च, और शैक्षिक सॉफ़्टवेयर आदि के लिए।
व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में- डेटा प्रोसेसिंग के लिए, वित्तीय विश्लेषण के लिए, और ऑटोमेशन के लिए उपयोग किया जाता है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में-
मेडिकल डेटा प्रबंधन, इमेजिंग के लिए, और दूरस्थ चिकित्सा आदि के लिए उपयोग किया जाता है।
मनोरंजन के क्षेत्र में- गेमिंग, मूवीज, और संगीत स्ट्रीमिंगआदि के लिए उपयोग किया जाता है।

दूर संचार के क्षेत्र में-
ईमेल, सोशल मीडिया, वीडियो कॉलिंग,आदि के लिए उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर एक बहुत ही शक्तिशाली उपकरण है, जिसका उपयोग लगभग हर क्षेत्र में किया जाता है, और यह लगातार हमारे जीवन को बदल रहा है।

यह जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Rohit Raj Gautam

Rohit Raj Gautam

मैं रोहित राज गौतम एक ग्राफिक डिजाइनर एक्सपर्ट हूं, मैं करीब 6 साल का प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का अनुभव रखता हूँ। साथ ही, यूट्यूब चैनल पर प्रिंटिंग और डिजाइनिंग सिखाकर लोगों की हेल्प करता हूं। अगर आप अच्छे से प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम सीख लेते हैं तो आप महीने का लाखो रूपये कमा सकते हैं घर बैठे। अधिक जानकारी के लिए है हमें फॉलो करें और प्रिंटिंग और डिजाइनिंग क्षेत्र में रूचि रखने वालों दोस्तों को शेयर करें।

Leave a Comment