शादी कार्ड प्रिंटिंग मशीन की कीमत- फायदे और नुकसान

दोस्तों शादी कार्ड प्रिंटिंग मशीन बिजनेस की शुरुआत करते समय लोगों के मन में बहुत सारे सवाल रहता है, की कौन सी मशीन अच्छी होगी? शादी कार्ड के लिए कौन सा मशीन लेना चाहिए? डिजिटल प्रिंट के लिए कौन सी मशीन लेना चाहिए? ऐसे बहुत सारे सवाल होते हैं जिससे कन्फ्यूजन पैदा होती है। इसी के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे और आसान तरीके से समझेंगे फायदा और नुकसान के बारे में।

कार्ड प्रिंटिंग मशीन

दो मशीन से कार्ड का प्रिंट किया जाता है एक है आपसेट प्रिंटिंग मशीन और दूसरा डिजिटल आपसेट प्रिंटिंग मशीन। दोनों मशीन की अलग-अलग विशेषताएं होती है जिनको हम विस्तार से जानते हैं।

दोस्तों आपसेट प्रिंटिंग मशीन से आप काफी मात्रा में कार्ड को प्रिंट कर सकते हैं लेकिन इसमें क्या होता है कि इसकी सेटिंग और प्लेट बनाने में काफी समय लगता है, प्लेट अगर एक बार बन गई तो आप कितना भी का कार्ड प्रिंट कर सकते हैं वह भी हाई स्पीड में।

आपसेट मशीन के फायदे और नुकसान?

आपसेट मशीन के फायदे?
ऑफसेट मशीन में एक बार सेटिंग कर लेने पर लार्ज स्केल प्रिंटिंग कर सकते हैं।
आपसेट मशीन में रंग और प्रिंट की क्वालिटी बहुत ज्यादा शानदार दिखाई देती है।
आप सेट मशीन में कार्ड के साथ-सा द कार्ड का कवर पेज भी आसानी से प्रिंट कर सकते हैं लेकिन इसका सेटिंग आपको अलग से करना पड़ता है।

आपसेट मशीन के नुकसान?
आपसेट मशीन में सेटिंग करते समय ज्यादा समय लगता है।आप सेट मशीन से प्रिंट करते समय 10 से 12 कार्ड खराब होते हैं अगर सेटिंग सही तरीके से नहीं होती है तो। (लेकिन अगर आप चाहे तो कोई दूसरा पेपर उसे करके कार्ड को बचा सकते हैं)। आपसेट मशीन को ऑपरेट करने के लिए अलग से एक व्यक्ति को रखना होता है।

यह था आपसेट मशीन के फायदे और नुकसान, अब बात करते हैं आपसेट मशीन की कीमत क्या है? दोस्तों आपसेट मशीन की मार्केट में कीमत दो लाख से 10 लख रुपए तक हो सकती है। आपसेट मशीन ब्रांड या साइज के ऊपर भी डिपेंड करती है जिस कीमत में बदलाव देखा जा सकता है। डिजिटल आपसेट प्रिंटिंग मशीन के बारे मेंदोस्तों डिजिटल आपसेट प्रिंटिंग मशीन कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है उसके बाद प्रिंट का कमान देने पर आसानी से प्रिंट हो जाती है।

डिजिटल आपसेट मशीन के फायदे और नुकसान?​

 डिजिटल आपसेट प्रिंटिंग मशीन के फायदे-
1. इस मशीन से मास्टर प्लेट जल्दी बन जाता है।
2. इस मशीन को केवल एक व्यक्ति भी चला सकता है।
3. इस मशीन में तेजी से प्रिंट किया जा सकता है।
4. इस मशीन को इनवर्टर से भी चला सकते हैं।
5. इस कम खर्चे में प्रिंटिंग किया जा सकता है।

 

डिजिटल आपसेट प्रिंटिंग मशीन के नुक्सान-
1. इस मशीन से 150 GSM से ज्यादा कार्ड प्रिंट नहीं किया जा सकता।
2. इस मशीन ज्यादा चिकनी पेपर पर प्रिंट सही से नहीं आता है।
3. इस मशीन पर ज्यादा गहरे रंग की प्रिंटिंग सही से नहीं हो पाती है।
4. इस मशीन से 10 में से 6 कार्ड सही प्रिंट होते हैं।
5. इस मशीन का कीमत मार्केट में 2 लाख से चार लाख रुपए तक होती है।

कौन सी मशीन सही रहेगी?

दोस्तों अब बात करते हैं कौन सी मशीन सही रहेगी
देखिए दोस्तों अगर आपका बजट ज्यादा है और आपके भारी मात्रा में कार्ड छपाई का काम होता है, तो आप इनमें से आपसेट प्रिंटिंग मशीन का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपके पास काम कम है बजट भी नहीं है, तो मेरा मानना है कि आप स्क्रीन प्रिंटिंग का काम कर सकते हैं काफी आसान है और कम बजट में भी उपलब्ध है। इसके बजट की बात करें तो आपको 5000 के अंदर ही पूरा सेटअप हो जाएगा।
स्क्रीन प्रिंटिंग से आप छोटी से छोटी डिजाइन बड़ी से बड़ी डिजाइन आसानी से प्रिंट कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
स्क्रीन प्रिंटिंग के द्वारा आप कितनी आसानी से प्रिंट कर सकते हैं उसके लिए आप हमारा यह वीडियो देखिए।

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई है तो आप कमेंट करके अपनी राय जरूर भेजें।

Rohit Raj Gautam

Rohit Raj Gautam

मैं रोहित राज गौतम एक ग्राफिक डिजाइनर एक्सपर्ट हूं, मैं करीब 6 साल का प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का अनुभव रखता हूँ। साथ ही, यूट्यूब चैनल पर प्रिंटिंग और डिजाइनिंग सिखाकर लोगों की हेल्प करता हूं। अगर आप अच्छे से प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम सीख लेते हैं तो आप महीने का लाखो रूपये कमा सकते हैं घर बैठे। अधिक जानकारी के लिए है हमें फॉलो करें और प्रिंटिंग और डिजाइनिंग क्षेत्र में रूचि रखने वालों दोस्तों को शेयर करें।

Leave a Comment