दोस्तों अगर आप प्रिंटिंग प्रेस की दुकान खोलना चाहते हैं तो यह आइडिया आपका गलत नहीं हो सकता है, क्योंकि प्रिंटिंग प्रेस में भी आप लाखों रुपए हर महीने कमा सकते हैं। हालांकि इस बिजनेस में कंपटीशन तो बहुत है लेकिन अगर आप सही तरीके से काम करते हैं तो आप कंपटीशन को मात दे सकते हैं। और अपने प्रिंटिंग प्रेस को आगे बढ़ा सकते हैं।
इसके लिए आपको कैसे काम करना है पूरी जानकारी आपको बताने वाला हूं। जिसमें कुछ टिप्स को आपको फॉलो करना है उसके बाद आप छोटे से प्रिंटिंग प्रेस से भी अच्छा पैसा कमा पाएंगे।
ग्राहक की जरूरत को पहचाने
दोस्तों जानना जरूरी होता है कि आपका कस्टमर कौन है और उसकी और उसकी ज़रूरतें क्या है। देखिए दोस्तों प्रिंटिंग प्रेस केवल शादी कार्ड प्रिंट करने के लिए नहीं माना जाता है प्रिंटिंग प्रेस शॉप के अंदर प्रिंट से रिलेटेड सारा काम आप कर सकते हैं। जो कि सारा डिजाइन पर डिपेंड है। अगर आपने डिजाइन कर दिया है तो प्रिंट करने में देर नहीं लगेगा।
प्रिंटिंग प्रेस से रिलेटेड डिजाइन भी करें
दोस्तों प्रिंटिंग प्रेस में शादी कार्ड तो प्रिंट होता ही है साथ ही आपको फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, नोटबुक, फ्लायर्स डिजाइन, ब्रोशर, शादी कार्ड इन्विटेशन, मग प्रिंटिंग, टी-शर्ट प्रिंट, कीचेन, बिलबुक, विजिटिंग कार्ड, लेटरपैड, और भी बहुत कुछ आप प्रिंट कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आपके पास सारी मशीन होना चाहिए, यह सारी डिजाइन आप अपने कंप्यूटर पर डिजाइन करके अपने आसपास लगे मशीनों के द्वारा प्रिंट करवा कर ग्राहक को दे सकते हैं, और इससे अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
ग्राहक कैसे मिलेगा न्यू शॉप के लिए?
ग्राहक कैसे मिलेगा यह एक बड़ा सवाल है लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है हम आपको आसान टिप्स बताने वाले हैं जिससे आपको कस्टमर चुटकियों में मिल जाएंगे।
अगर आपके शॉप पर पहला कस्टमर आया है तो उसको मार्केट से कम रेट में सेवा दें जिससे वह आपकी ओर आकर्षित होगा, साथ ही अच्छे व्यवहार से बात करें। और उसको बताएं कि हमारा प्रचार करें यानी किसी और से हमारे बारे में बताएं जिससे नए कस्टमर का चांस ज्यादा बढ़ जाएगा।
नई शॉप पर एक टारगेट बना कर रखें कि अगर आज आपके पास एक कस्टमर आया है तो कल आपके पास दो कैसे आएगा, इसी तरह से हर दिन का टारगेट बनाकर रखें ज्यादा से ज्यादा कस्टमर लाने का। जिससे आपका प्रिंटिंग प्रेस तेजी से चलने लगेगा। आप दूसरे व्यवसाय के लोगों से भी कनेक्ट रहे जैसे- इवेंट प्लानर, डिजाइनर, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, इनके पास भी प्रिंटिंग से रिलेटेड जॉब आती रहती है। और इनको अपना कस्टमर देकर इनसे कमीशन भी ले सकते हैं।
ऑनलाइन रहना बहुत जरूरी
दोस्तों आजकल सारा काम ऑनलाइन से हो रहा है आजकल सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट होकर लोग नए -नए कस्टमर बना लेते हैं, जिससे उनको ऑनलाइन भी काम मिलता रहता है। इसीलिए ऑनलाइन सोशल मीडिया पर बने रहे, और अपना प्रचार करते रहे, और नए लोगों से कांटेक्ट करते रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, युटुब और भी बहुत सोशल साइड है जिसके जरिए आप लोगों से जुड़ सकते हैं।
अपना काम सफाई से करें
दोस्तों अपना काम सही ढंग से करने के लिए आपको परफेक्ट होना पड़ेगा, क्योंकि कस्टमर को ऐसा ना लगे कि यह अभी सीख रहा है। अगर आप अपने काम में सफाई नहीं रखते हैं, चाहे डिजाइन में हो चाहे प्रिंटिंग में हो तो आप कस्टमर खो सकते हैं।
अगर आपको लगता है की आप काम करने में अभी सक्षम नहीं हैं, तो आप समय निकालकर उस काम को सही ढंग से सीख लीजिए ताकि कस्टमर को आपका काम पसंद आ सके।
अपने ऑर्डर को समय पर भेजें
दोस्तों अगर कस्टमर ने आपको काम का आर्डर दिया है और आपने उसका टाइम लिया है, चाहे एक दिन चाहे दो दिन या फिर एक हफ्ता तो आपको उसी समय में कस्टमर को ऑर्डर प्रोवाइड करना है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कस्टमर आपसे नाराज हो सकता है। और अगर आपका काम 2 दिन में हो जाएगा तो आप कस्टमर से 4 दिन का समय लीजिए और आराम से कस्टमर को टाइम पर ऑर्डर दीजिए, जिससे आपको भी प्रॉब्लम नहीं होगा, और कस्टमर भी संतुष्ट हो जाएगा।
कस्टमर का सवाल और आपका जवाब
दोस्तों अगर आपने नया शॉप ओपन किया है तो आपको प्रिंटिंग प्रेस के लाइन में, तो आपके पास कस्टमर के सारे सवालों का जवाब नहीं होगा,
इसके लिए आपको एक नोटबुक रेडी करना है जो कस्टमर के सवाल होते हैं प्रिंटिंग से रिलेटेड, उसको आपको नोट कर लेना है। ताकि जैसे ही कस्टमर आपसे सवाल करें आप नोटबुक से उसका उत्तर सही तरीके से दे सकेंगे। यह काम आपको दो-चार बार ही करना पड़ेगा उसके बाद में आपको जानकारी बढ़ जाएगी। और धीरे-धीरे काम आसान होता जाएगा।
पैसे की बचत कैसे करें?
दोस्तों बचत करने के लिए आपको सस्ते दाम में मटेरियल को खरीदना है। और यह काम तभी हो पाएगा जब आप बल्क में खरीदारी करेंगे, चाहे वह पेपर की हो या प्रिंटिंग से रिलेटेड कोई भी सामान, बल्क मैं खरीदारी करने से आपका काफी बचत हो सकता है।
प्रिंटिंग प्रेस सेवाओं को आगे बढ़ना
दोस्तों अगर आप प्रिंटिंग प्रेस शॉप को आगे बढ़ाएंगे तो आपके पास ज्यादा कस्टमर आ सकते हैं। क्योंकि कस्टमर को लगता है कि हमारा सारा काम एक ही जगह पर होना चाहिए, इसीलिए प्रिंटिंग से रिलेटेड सारा काम धीरे-धीरे आगे बढ़ाते जाएं। अगर आपके पास कोई कस्टमर आता है तो उस काम से रिलेटेड उसको अपनी और भी सुविधा बताने में जरा भी कसर न छोड़ें। जिससे उसको जानकारी भी हो जाएगी और आपको आगे काम करने का चांस भी मिल सकता है।
- प्रिंटिंग प्रेस से रिलेटेड जरूरी जानकारियां
1. आपके पास एक अच्छा कंप्यूटर सिस्टम होना चाहिए।
2. आपके पास लेजर प्रिंटर और कलर प्रिंटर होना चाहिए जिससे आप फटाफट प्रिंट निकाल सके।
3. आपको कोरल ड्रा फोटोशॉप सॉफ्टवेयर का अच्छा नॉलेज होना चाहिए।
तो दोस्तों अगर आप भी अपने नए प्रिंटिंग प्रेस को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको हमारे इन बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। जिससे आपका काम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके, और उसका फायदा आपको प्राप्त हो सके। जानकारी अच्छी लगी हो तो आप हमें कमेंट करके अपनी राय जरुर दें।
Rohit Raj Gautam
मैं रोहित राज गौतम एक ग्राफिक डिजाइनर एक्सपर्ट हूं, मैं करीब 6 साल का प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का अनुभव रखता हूँ। साथ ही, यूट्यूब चैनल पर प्रिंटिंग और डिजाइनिंग सिखाकर लोगों की हेल्प करता हूं। अगर आप अच्छे से प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम सीख लेते हैं तो आप महीने का लाखो रूपये कमा सकते हैं घर बैठे। अधिक जानकारी के लिए है हमें फॉलो करें और प्रिंटिंग और डिजाइनिंग क्षेत्र में रूचि रखने वालों दोस्तों को शेयर करें।