दोस्तों क्या आप हिंदी टाइपिंग करके महीने का लाखों की कमाई करना चाहते हैं? आपको यह असंभव लग रहा होगा, लेकिन आजकल के कंप्यूटर युग में लाखों युवा टाइपिंग करके अच्छे पैसे कमा रहे हैं। इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे कि आप हिंदी टाइपिंग करके एक एक्सपर्ट टाइपिस्ट कैसे बन सकते हैं? और मनचाही कमाई कर सकते हैं। मात्र हिंदी टाइपिंग करके ही। हिंदी टाइपिंग करके आप अपना करियर भी सेट कर सकते हैं।
हिंदी टाइपिंग के प्रकार
हिंदी टाइपिंग मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है।
1. पहला इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड टाइपिंग- इसमें सरकारी नौकरियों में फॉर्मेट का अधिक उपयोग किया जाता है। इसको पहला इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड टाइपिंग कहते हैं।
2. फोनेटिक कीबोर्ड टाइपिंग- इसमें अंग्रेजी के अक्षरों से लिखकर हिंदी शब्द टाइप होते हैं जैसे उदाहरण के लिए- bharat=भारत इसको फोनेटिक कीबोर्ड टाइपिंग कहते हैं।
हिंदी टाइपिंग के उपयोग होने वाले जरूरी टूल्स
Google Input Tools
यह ऑनलाइन हिंदी टाइपिंग के लिए उसे किया जाता है।
Inscript Keyboard
यह सरकारी परीक्षा के लिए होता है जिसमें टाइपिंग करके टेस्ट देना होता है।
Krutidev Mangal Font
इसके द्वारा विभिन्न टाइपिंग क्षेत्र में टेस्ट के लिए किया जाता है।
हिंदी टाइपिंग का स्पीड कैसे बढ़ाया जाता है?
दोस्तों अगर आप हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो ऐसा नहीं है कि आप एक दो महीने में ही सीख जाएंगे। उसके लिए आपको कुछ महीनो तक प्रेक्टिस करना पड़ेगा। जिससे आपके हाथ की सफाई हो जाएगी और ऑटोमेटिक कीबोर्ड पर हाथ साफ हो जाएगा।
कुछ लोग सोचते हैं कि हम जैसे ही शुरुआत करें तुरंत टाइपिंग करना सीख जाएं तो हिंदी टाइपिंग के मामले में ऐसा संभव नहीं है। कुछ दिन आपको इसमें देना पड़ेगा तब आप एक अच्छे टाइपिस्ट बन सकते हैं। और इससे अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं। हिंदी टाइपिंग की स्पीड कैसे बढ़ता है इसके लिए आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं उसको जरूर फॉलो करें।
- जब भी आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर टाइपिंग करने बैठे तो एकदम सीधा बैठ कर टाइपिंग करें।
- टाइपिंग करने के दौरान कीबोर्ड पर बार-बार ना देखें बल्कि कंप्यूटर की स्क्रीन पर देखें।
- बार-बार बैकस्पेस का बटन उपयोग ना करें आपकी स्पीड काफी अच्छी हो जाएगी।
- टाइपिंग करते समय हमेशा सही शब्द लिखें चाहे थोड़ा ही लिखें।
- कभी भी एक पैराग्राफ को बार-बार नहीं टाइप करना है कम से कम दो बार से ज्यादा टाइप ना करें।
- नीचे बताए गए चित्र के अनुसार ही उंगली को बटन पर रखें और उस उंगली से वही बटन प्रेस करना है जो चित्र में दिखाया गया है।
- टाइपिंग करते समय राइट साइड के अंगूठे से बैक स्पेस का उपयोग करें ना कि लेफ्ट साइड से।
- टाइपिंग हाथ को कीबोर्ड के सहारे नहीं रखता है इससे आपको उंगलिया चलाने में प्रॉब्लम हो सकती है।
- टाइपिंग करने के दौरान आपको इधर-उधर की बातें और इधर-उधर ध्यान नहीं भटकाना है आपको ऐसा लगे कि आप एग्जाम हॉल में बैठे हुए हो।
- टाइपिंग करने के दौरान कम से कम एक बार में 5 से 10 मिनट तक टाइपिंग करें जिससे स्पीड बढ़ेगी।
अब आप लगातार टाइपिंग कुछ दिन तक करते रहें उसके बाद अगर आपको टाइपिंग टेस्ट करना है कि आप 1 मिनट में कितने वर्ड टाइप कर लेंगे तो यहां मैं आपको कुछ वेबसाइट बता रहा हूं जिसके माध्यम से आप टाइपिंग टेस्ट देख सकते हैं।
हिंदी टाइपिंग ऑनलाइन सीखने के लिए- typingbaba.com
टाइपिंग स्पीड चेक करने के लिए – fastfingers.com
हिंदी टाइपिंग टेस्ट देने के लिए- hinditypingtest.com
टाइपिंग सीख लिया काम कैसे मिलेगा?
अगर आपने टाइपिंग सीख लिया है और अब आपको काम की जरूरत है,इसकी पूरी जानकारी आपको मिलने वाली है जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
हिंदी टाईपिस्ट बनकर पैसा कमायें-
यदि आप भी हिदी टाईपिंग सीख चुके है और अच्छी टाईपिंग कर पाते है तो आप किसी भी ऑफिश, प्राईवेट सेक्टर मे या फिर हिदी टाईपिस्ट बनकर अच्छी नौकरी कर सकते है।
हिंदी पत्रकारिता है बेहतरीन करियर ऑप्शन –
दोस्तों, हमारे युवा जो कि, हिंदी पत्रकारिता/जर्नलिज्म मे करियर बनाना चाहते है वे आसानी से हिंदी टाईपिंग सीखकर हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र मे न्यूज एंकर, एडिटर, रिपोर्टर और राईटर के तौर पर करियर बना सकते है व अच्छी कमाई कर सकते है।
हिंदी कटेंट राईटर के तौर पर भी है करियर–
दूसरी तरफ यदि आप कम्प्यूटर व लैपटॉप पर अच्छी टाईपिंग कर लेते है तो आप आसानी से अलग–अलग वेबसाइट्स, ब्लॉग्स या फिर कम्पनियों के लिए हिंदी कंटेट राईटर के तौर पर काम करके पैसा कमा सकते है।
राजभाषा आफिसर की पा सकते है नौकरी –
दोस्तों, यदि आप हिंदी भाषा की मजबूत जानकारी के साथ हिंदी टाईपिंग की पूरी–पूरी जनकारी रखते है तो आप अलग – अलग बैको मे राजभाषा आफिसर के पद पर नौकरी प्राप्त करके अपना करियर सेट कर सकते है।बैंको
सारांस- दोस्तों, हिंदी टाइपिंग कैसे करें? और इसका स्पीड कैसे बढ़ाएं? और किस क्षेत्र में हमको काम मिल सकता है हिंदी टाइपिंग करके? मुझे उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको पूरी जानकारी समझ में आ गई होगी, कि आप हिंदी टाइपिंग करके अपना करियर कैसे बना सकते हैं और अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट और शेयर जरूर करें जिनको इसकी जरूरत है।
Rohit Raj Gautam
मैं रोहित राज गौतम एक ग्राफिक डिजाइनर एक्सपर्ट हूं, मैं करीब 6 साल का प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का अनुभव रखता हूँ। साथ ही, यूट्यूब चैनल पर प्रिंटिंग और डिजाइनिंग सिखाकर लोगों की हेल्प करता हूं। अगर आप अच्छे से प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम सीख लेते हैं तो आप महीने का लाखो रूपये कमा सकते हैं घर बैठे। अधिक जानकारी के लिए है हमें फॉलो करें और प्रिंटिंग और डिजाइनिंग क्षेत्र में रूचि रखने वालों दोस्तों को शेयर करें।